श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, पालम शाखा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

दिनांक 28.12.2025 ( रविवार ) को अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, पालम शाखा ने दादा देव मंदिर सत्संग भवन मे पल्लीवाल जैन सम्मान समारोह का आयोजन बडे स्तर पर किया । इसमें लगभग 400 महानुभावों ने जिसमे समाज से,शाखाओं से महासभा से उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढाई। समारोह मे 27 वृद्धजन, 8 मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया । जैन मिलन महिला मंडल,पालम गांव द्वारा मंगलाचरण एंव बहुत ही रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिसकी समाज द्वारा बहुत प्रशंसा की गई ।

श्री त्रिलोक चन्द जैन रा.अध्यक्ष, अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि पालम शाखा द्वारा यह अच्छा कार्य किया गया है तथा पालम शाखा का महासभा मे उच्च स्थान है । आशा करते है कि आगे भी इस तरह का कार्य शाखा द्वारा जारी रखे जाएं ।

शाखा मन्त्री द्वारा पालम शाखा में वर्तमान कार्यकाल मे हुए तथा चल रहे कार्यो को विस्तार से बताया । उन्होने कहा कि वर्तमान मे विषम परिस्थितियां होते हुए भी इस शाखा मे एकजुटता बनाए रखी । हमने सभी की सुनी,समझाया, लेकिन शाखा की अखण्डता पर आचं नही आने दी । हमारे विचारों मे आपस मे मतभेद हो सकते हैं,लेकिन मनभेद नही होने दिया ।
अध्यक्ष महोदय, पालम शाखा ने समारोह मे उपस्थित सभी विशेष अतिथि गणों का,सभी आमंत्रित महानुभावों का,समाज का,जैन महिला मंडल, पालम आदि सभी को हार्दिक धन्यावाद दिया,जिन्होने समारोह मे उपस्थित होकर समारोह को चार चांद लगा दिए। अध्यक्ष महोदय ने शाखा स्तर पर समाज के समक्ष एक प्रस्ताव रखा,जिसमे पालम व आसपास एरियें मे उन जरुरतमंद विधवाओं/आर्थिक रुप से कमजोर महानुभावों को 1,000/- रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देना है,जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है । उपस्थित समाज ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव की अनुमोदना की । अध्यक्ष जी ने कहा कि इस प्रस्ताव को हम कार्यकारिणी मे तथा आम सभा मे रखेगें । पास होने पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जायेगी।


लक्की ड्रा मे कूपन से नाम निकाले गए तथा विजेताओं को ईनाम वितरित किए गए ।


अन्त में सभी को सुरुचिपूर्ण भोजन के लिए आमंत्रित किया गया । समारोह मे भोजन की व्यवस्था श्री रमेश चन्द जैन, पंकज जैन- दिल्ली जैन पब्लिक स्कूल पालम,जिनवाणी पब्लिक स्कूल द्वारका द्वारा की गई थी ।

शाखा मंत्री
पालम शाखा

 

Leave a Reply