श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार महवा

गुरु सप्तमी पर्वोत्सव

श्री जैन श्वेताम्बर पल्लीवाल मूर्ति पूजक संघ महवा के तत्वाधान में तिशत पूज्य श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वर जी गुरूदेव का 198वाँ जन्मदिन एवं 118ती स्वर्गारोहण दिवस प्रसंग पर परमपूज्या परम विदुषी डॉ. श्री प्रियदर्शना श्रीजी म.सा. एवं डॉ. श्री सुदर्शन श्रीजी म.सा. का पातन निश्रा में दो दिवसीय दि. 5 एवं 6 जनवरी 2025 को भव्य महोत्सव श्री सुमतिनाथ जैन शेतावर मंदिर महवा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

प्रथम दिवस प पूज्या गुरुवर्या श्री डॉ. सुदर्शन श्रीजी म.सा. के मंगल प्रवचन के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कुछ महत्वपूर्ण चढ़ावे हुए । मध्यान्य 12.15 बजे गुरुदेव श्री का विशाल जुलूस (शोभायात्रा) महवा के मुख्य बाजार से होता हुआ मंदिर परिसर तक पहुंचा। जुलूस के सुसज्जित दो मोड़े, 2 बग्गिया, डीजे, 15 पचरंगी झंडे,  51 कलशधारी सुहागिन बहिने ढोल, सुप्रसिद्ध बैण्ड बाजे नृत्य करते हुए श्रद्धालु भाई-बहिनों से सुंदर आयोजन लग रहा था।

इस दिन के नवकारसी एवं स्वामीवात्सल्य के लाभायी सुश्री श्यामा जैन सुपुत्री श्री चन्द्रभान जैन भरतपुर वाली थी। जुलूस के उपरान्त ध्वजारोहण हुआ जिसके लाभायी श्री विनोद कुमार, मनोज कुमार जैन सहाड़ी वाले थे। धर्म सभा में दादा गुरुदेव की वाशक्षेप पूजा धूप प्रजलन वधावा हुआ।

विश्व पूज्य श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरी गुरुदेव के ‘जीवन दर्शन पर लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, विजेताओं को पुरुस्कार दिया गया। बच्चों के लिए ‘म्यूजिकल चेयर गेम’ महिलाओं के लिए आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेहंदी वितरण, गाँव साँझी, महिला मंगल गीत तथा रात्री में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ।

द्वितीय दिवस के प. पूज्या डॉ. श्री प्रियदर्शन श्रीजी म.सा. के मुखारविन्द से दादा गुरुदेव के जीवन दर्शन पर मार्मिक प्रवचन दिया गया। बहुत से श्रद्धालु भाई बहिनों ने सामूहिक सामायिक आयम्बिल, एकासन उपवास रखा। सभी को प्रभावना दी गई दोनों दिन लक्की ड्रा निकाले गये ।

दोपहर दादा गुरुदेव को अष्टप्रकारी पूजा ज्ञान चंद संगीतकार के सात वाद्य यंत्रो से सम्पन्न हुई। इस दिन नवकारसी, स्वामी वात्सल्य का लाभ स्थानीय श्री संग का रहा।
गुरा जन्मोत्सव की खुशी में मिठाई लड्डू, वस्त्र, मेवा खिलाने, नोट बुक पैन आदि बांटे गये।

सांय गुरु भक्ति एक शाम राजेन्द्र गुरु के नाम भक्ति संध्या का बड़ा आकर्षक रोचक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस प्रकार बड़े ही हर्षोत्सव के साथ गुरु सप्तमी पर्वोत्सव मनाया गया।

अशोक जैन
रिटायर्ड व्याख्याता महवा

Leave a Reply