श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार-जयपुर -भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर शाखा द्वारा सजीव झांकी की भव्य शोभायात्रा

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जयपुर शाखा द्वारा सजीव झांकी की भव्य शोभायात्रा:

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा जयपुर शाखा ने 2624 वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर एक सजीव झांकी “महावीर नाम की महिमा,ठंडा हुआ तोप का गोला” की भव्य शोभा यात्रा निकाली।

अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन ने बताया कि भरतपुर रियासत के दीवान जोधराज को मृत्युदंड पर तोप के गोले से 3 बार मारने की कोशिश की गई, महावीर भगवान पर अटूट श्रद्धा के कारण उनके नाम स्मरण से तोप के गोले ठंडे हो गये, तब उन्होंने महावीर जी का मंदिर चांदनपुर में बनवाया।

शाखा के सहमंत्री अरविंद जैन ने झांकी में जोधराज दीवान बनकर चार चांद लगा दिए।
शाखा के मंत्री मनोज जैन,अर्थमंत्री अनिल जैन, पत्रिका संयोजक गगन जैन, अजय जैन, रवि जैन, एवं मनोज जैन के अलावा गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा में शामिल हुए। श्री पारस चंद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री महासभा एवं श्री चंद जैन पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री , रमेश चंद पल्लीवाल पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री , पदम चंद जैन, चंद्र प्रकाश जैन, गौरव जैन, चंद्रशेखर जैन,प्रकाश चंद जैन आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
पल्लीवाल महिला मण्डल अध्यक्ष रमा जैन, चंद्रप्रभु महिला मण्डल अध्यक्ष उर्मिला जैन एवं सविता जैन, प्रमिला जैन, स्नेहलता जैन, निशा जैन, उमंग जैन, मनीषा जैन, रजनी जैन, नम्रता जैन, मोनिका जैन आदि अनेक महिलाऐं भी शोभा यात्रा में शामिल होकर जैन धर्म एवं झांकी के नारे लगा रही थीं।

जोधराज को दुःख ने घेरा, उसने नाम जपा तब महावीरा
ठंडा हुआ तोप का गोला , तब सबने बोला जय जयकारा

Leave a Reply