श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

समाज उन्नति की ओर

प्रत्येक संगठित समाज का प्रतीक समाज बन्धुओं की प्रगति, विकास या उन्नति की ओर अग्रसर होना होता है और पल्लीवाल जैन समाज आज की स्थिति में एक विकसित समाज कहलाने का हक रखता है।

विगत 3-4 वर्षों में इस विकसित समाज का काफी अधिक अहित हुआ है परन्तु समाज के कुछ अति जाग्रत महानुभावों के प्रयास से एक दुःखद अध्याय का समापन संभव हो पाया है जिसका श्रेय समझौता समिति के सदस्य श्री ओम प्रकाश जैन एडवोकेट, जयपुर, श्री अशोक कुमार जैन नोंगांवा, जयपुर, श्री राजेन्द्र कुमार जैन लक्ष्मणगढ़ वाले, जयपुर तथा श्री महावीर प्रसाद जैन, रिटायर्ड निदेशक सांख्यिकी, जयपुर को जाता है जिन्होंने बिखरते हुए समाज को सहेज कर एक सर्वमान्य समझौता कराते हुए समाज के विधानानुसार त्रिवाषिक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रास्ता
बनाया।

इस समिति के सदस्यों को सम्मलित करते हुए श्री अशोक कुमार जी जैन, रिटायर्ड आर.ए.एस. के संयोजकत्व में तथा श्री अनिल कुमार जी जैन, रिटायर्ड आई.पी.एस., जिनको मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था, के नेतृत्व में समाज की कार्यकारिणी के चुनाव दिनांक 15/11/2026 को विधिवत सम्पन्न कराये गये।

अब इस नव निर्वाचित कार्य समिति से समाज यह अपेक्षा करता है और यह इस कार्यकारिणी का सर्वोच्च कर्तव्य होना चाहिए कि वह अपने विधानानुसार विगत के स्थगित कार्यों को सुचारू रूप प्रदान करे और समाज के सदस्यों का चहुमुखी विकास करने की योजना बनाकर उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर करे।

श्री शिखर चन्द जैन कोटिया, अध्यक्ष श्री अमित कुमार जैन, महामंत्री श्री सुशील कुमार जैन, अर्थमंत्री एवं समस्त निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को हार्दिक बधाईयाँ एवं शुभकामनायें।

रमेश चन्द पल्लीवाल
प्रधान सम्पादक

Leave a Reply