श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा – 2026

 

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के तीनों पदाधिकारी- सरल स्वभाव, सेवाभावी विचारधारा एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना रखने वाले व्यक्तित्व हैं।

🌸 1. अध्यक्ष– श्री शिखर चन्द जैन (कोटिया)
आप हरसाना जिला अलवर के मूल निवासी हैं। वर्तमान में आप C-6 देव नगर, टोंक रोड जयपुर में निवास करते हैं। आप S.B.I.से प्रबंधक के पद से सेवा निवृत्त है। वर्तमान में आप का रियल एस्टेट का व्यवसाय है ।

श्री शिखर चन्द जी कोटिया मृदुभाषी, सरल स्वभाव, उच्च विचारों एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी हैं। सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़ी संस्थाओं तथा जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता में सदैव अग्रणी रहते हैं।

वर्तमान में आप भगवान महावीर जीव दया एवं मैत्री संघ के अध्यक्ष हैं। आपके नेतृत्व में संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर 5 पक्षीघरों का निर्माण कराया जा चुका है। जीव दया के साथ-साथ मानव सेवा की अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाने का आपका संकल्प सराहनीय है।


🌸 2. महामंत्री – श्री अमित जैन
*B.Com.M.B.A.*
आप ढ़ाकपुरी जिला अलवर के मूल निवासी है।
वर्तमान में आप ‌‌ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं। आपका गाजियाबाद में प्रोपर्टी डीलर का बड़े स्तर का व्यवसाय है।

श्री अमित जैन विनम्र, मिलनसार, बड़ों के प्रति आदरभाव रखने वाले तथा महासभा के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की भावना से ओतप्रोत युवा समाजसेवी हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विशेषकर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद व्यक्तियों के उपचार हेतु स्वयं आर्थिक सहयोग करने के साथ-साथ समाज के सहयोग से सहायता राशि जुटाने में भी सदैव सक्रिय रहते हैं।

समाज सेवा, आपसी सहयोग एवं जरूरतमंदों की सहायता करना इनकी विशेष पहचान है।


🌸 3. अर्थमंत्री– श्री सुशील जैन

आप बड़ोंदा कान जिला अलवर के मूल निवासी है। वर्तमान में आप मालवीय नगर जयपुर में निवास करते हैं।
आप तिलम संघ जयपुर से लेखा सहायक के पद से सेवा निवृत्त है।
श्री सुशील जैन हँसमुख, सरल, मिलनसार एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।

सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना, समाज के कार्यों में तत्पर रहना तथा सभी के साथ आत्मीय व्यवहार रखना इनके व्यक्तित्व की विशेषताएँ हैं।

श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका समिति नवीन कार्यकारिणी को सेवा के सफल प्रयासो के लिए शुभकामनाये प्रेषित करती है

Leave a Reply