
अशोका फाउंडेशन के ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मालवीय नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त डॉ. धीरज जैन, मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश जैन और संजय कुमार ने विचार रखे। संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि नशा मुक्ति
समाज की सबसे बड़ी जरूरत है, विद्यार्थी इसके योद्धा बनें। अभियान के तहत 50 स्कूलों के 2500 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और नशा मुक्ति का संकल्प लिया। संस्था ने स्कूल को 15 व्हाइट बोर्ड भी भेंट किए। इस दौरान डीईओ सुनील सिंघल और प्रिंसिपल बीना शर्मा मौजूद रहीं। संचालन प्रभा शर्मा ने किया।