श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

अशोका फाउंडेशन का 177वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 58 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित

अशोका फाउंडेशन द्वारा अंधता निवारण महाभियान के अन्तर्गत शास्त्री नगर में 177वां निःशुल्क नेत्र रोग जांच एवं उपचार शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ सोनिया धीरज जैन ने बताया कि शिविर में कुल 120 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 58 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।

यह शिविर श्री बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पानी की टंकी शास्त्री जयपुर में आयोजित हुआ, जिसमें शास्त्री नगर और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों ने भाग लिया। चयनित सभी मरीजों का शनिवार को पूर्णतः निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों की दो फॉलो-अप जांच, आवश्यक दवाइयाँ एवं परामर्श निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply