श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

सम्पादकीय

खुशनुमा माहौल
अभी दिनांक 18.10.2026 को अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया का प्रारम्भ, जयपुर शाखा भवन पर सम्पन्न हुआ। जहाँ देश के विभिन्न प्रान्तों से सामाजिक बन्धु संगठन को मजबूती देने को पधारे तथा चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नामांकन कार्य सम्पन्न हुआ। पल्लीवाल जैन भवन, जयपुर पर माहौल बहुत ही खुशनुमा नजर आया।
यहां यह उल्लेख करना भी आवश्यक है कि उपरोक्त खुशनुमा माहौल को सृजित करने में समाज के प्रतिष्ठित महानुभाव श्रीमान ओमप्रकाश जैन, वरिष्ठ अभिवक्ता दांतिया वाले, श्री राजेन्द्र कुमार जैन लक्ष्मणगढ़ वाले, श्री महावीर प्रसाद जैन सेवानिवृत्त निदेशक (सांख्यिकी) जयपुर तथा श्री अशोक कुमार जैन नौगावां का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने समाज के संगठन में व्याप्त असंतोष को दूर कर समरसता का प्रवाह बनाया। अतः इनकी भूरी-भूरी प्रशंसा करना अतिशयोक्ति नहीं होगी।

जयपुर शाखा द्वारा भी सभी सम्पूर्ण व्यवस्था अपने स्तर पर करने का दायित्व लेने एवं उत्कृष्ट व्यवस्था कर, माहौल में चार-चांद लगा दिये।

समाज यह आशा करता है कि संगठन के चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न होंगे तथा संगठन के द्वारा किये जाने वाले कार्यों को भविष्य में गति मिलेगी।

रमेश चन्द पल्लीवाल
प्रधान सम्पादक

Leave a Reply