सभी को जय जिनेन्द्र 🙏
आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है की हम व्यक्तिगत आग्रहों,वैचारिक मतभेद और बीते समय की दूरियों से ऊपर उठ कर समाज हित को सर्वोपरि रखें🙏 🙏
मेरे विचार से अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के वर्तमान चुनाव जो 15.11.2026 को जयपुर में होने जा रहे है –
एक नई शुरुआत का अवसर है ।
बरसों के बिखराव का समापन है |
हमारी समस्याओं का समाधान है ।
अत: चुनाव को शांतिपूर्ण,मर्यादित और सौहार्दपूर्ण बनाने में सबका सहयोग होना चाहिए ।
चुनाव में हमारी पसंद अलग अलग हो सकती है लेकिन समाज के प्रति हम सबका प्रेम और सम्मान एक समान रहना चाहिए ।
चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन हमारी आत्मीयता,भाईचारा और परस्पर सहयोग प्रभावित नही होना चाहिए ।
चुनाव कुछ समय के लिए होते है लेकिन समाज के रिश्ते पीढ़ियों तक चलते है ।
पद बदलते है ,नेतृत्व बदलते है ,लेकिन समाज की एकता और सद्भाव की विरासत सदैव जीवित रहनी चाहिए।
अत:सभी समाज बंधुओं से हृदय की गहराइयों से विनम्र निवेदन है की हम अपने छोटे छोटे मतभेदों को
समाज की बड़ी एकता मे
बाधक न बनने दें।
*वाणी में शालीनता एवं शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें ।
अब समय किसी को ग़लत साबित करने का नही बल्कि सबको साथ लेकर बढ़ने का है ।
आइए अतीत से सीखे , सबक ले,वर्तमान को जोड़े और भविष्य के लिए एक सशक्त,समरस और संगठित समाज के निर्माण में
अपना योगदान दे ।
अब ना कोई ये पक्ष ना कोई वो पक्ष ,सिर्फ़ और सिर्फ़ अब हम और हमारा समाज
सुनीता जैन (भरतपुर )
राजस्थान महिला प्रतिनिधि
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा केंद्रीय कार्यकारिणी