श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

भगवान महावीर जीवदया मैत्री ग्रुप ने स्व. राजेश पुजारी की दोनों पुत्रियों को दी 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सामाजिक सरोकारों के तहत भगवान महावीर जीवदया मैत्री संघ की ओर से स्वर्गीय राजेश पुजारी के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया। दिनांक 27 सितंबर 2026 को ग्राम महेशरा, तहसील बोली, जिला सवाई माधोपुर पहुंचकर  के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्व. राजेश पुजारी की दोनों पुत्रियों को कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष श्री शिखर चन्द जी कोटिया, कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार जैन (कंजोली वाले), श्री सुरेश चन्द जैन (परवैनी), संरक्षक सदस्य श्री राहुल जी जैन एवं श्री आयुष जैन उपस्थित रहे। सभी ने परिवार की विषम परिस्थितियों को देखते हुए दोनों पुत्रियों को एक-एक लाख रुपये के दो चेक प्रदान कर सहयोग किया।


ग्रुप के प्रतिनिधियों ने इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस पहल से जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहारा देने के साथ ही सामाजिक संवेदनशीलता एवं मानवीय सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी महानुभावों के प्रति हार्दिक अनुमोदना एवं साधुवाद। भगवान महावीर से प्रार्थना है कि वे परिवार को इस कठिन परिस्थिति का सामना करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

Leave a Reply