
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा जयपुर के तत्वाधान में क्षमावाणी पर्व एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया जिसमें मुकेश जैन एम 4 आँपटीकल वालों के द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच केंप लगाया गया जिसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्गों तक ने अपनी आंखों की निशुल्क जांच करवाई। उपरोक्त शिविर में जैन पैदल यात्रा संघ, जयपुर द्वारा निशुल्क नजर के चशमो का वितरण किया गया जिस मे लगभग 178 चश्मा का वितरण निशुल्क किया गया। लगातार 6 वर्षों से जैन पैदल यात्रा संघ, जयपुर अलग-अलग तरीकों से समाज सेवा और मानव सेवा का कार्य करता रहा है। निशुल्क चश्मा वितरण में समाज के सभी आयु वर्ग यथा बच्चे, महिलाए, पुरूष एवं बुजुर्गो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं जैन पैदल यात्रा संघ द्वारा वितरित किए गए नजर के चश्मों से समाज के लोगों को लाभान्वित किया गया। साथ ही साथ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन पैदल यात्रा संघ ने भादवा के महीने में णमोकार महामंत्र के जाप का अभियान चला कर अपना पुराना रिकॉर्ड स्वयं ही तोड़ दिया। देश और प्रदेश के विभिन्न विभिन्न हिस्सों से जुड़कर श्रावकों एवं श्राविकाओं द्वारा णमोकार महामंत्र के जाप करने में अपना पुण्य सहयोग दिया और पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस वर्ष जैन पैदल यात्रा संघ के सानिध्य में हुए लगभग 4 लाख 70 हजार से ज्यादा णमोकार महामंत्र का जाप करके स्वयं का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
श्री अनिल कुमार जैन
X En