
दिनांक 10.05.2026 ( रविवार ) प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ( अतिशय क्षेत्र ),पालम गांव मे णमौकार महामंत्र का 49वां जाप श्रीमति नूतन जैन, राहुल जैन, सोनिया जैन, स्वरा-शौर्य जैन व परिवार ने अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा,पालम शाखा के तत्वावधान मे कराया । काफी संख्या मे धर्म-प्रेमियों ने सम्मिलित होकर धर्म-लाभ लिया । पालम शाखा हर माह नियमित रूप से णमौकार महामंत्र का जाप करवाती है ।