श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

AnkTech XI – पल्लीवाल बॉक्स क्रिकेट लीग विजेता

AnkTech XI (जयपुर सेंट्रल) ने पल्लीवाल युवक मंडल, शाखा जयपुर द्वारा 28 और 29 मार्च 2026 को इन्फिनिटी क्लब, मुहाना में आयोजित प्रथम बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया।

 

Dr. आशीष जैन की कप्तानी में खेलते हुए AnkTech XI ने अपने सभी मैचों में एकतरफा जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबला AnkTech XI और सोडाला चैंप्स के बीच खेला गया, जिसमें AnkTech XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल का स्कोर इस लिंक पर देखा जा सकता है:
https://chshare.link/scorecard/rZobtK

AnkTech XI की विजेता टीम के सदस्य इस प्रकार हैं:
Dr. आशीष जैन (कप्तान), पुनीत जैन, भरत जैन, योगेश जैन, निखिल जैन, रजत जैन, अजय जैन, श्रेयांश जैन, रॉबिन जैन और 11 वर्षीय अन्वय जैन।
टीम के मैनेजर नितिन जैन थे।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन युवक मंडल की टीम द्वारा यतिन जैन (अध्यक्ष) और रोहित जैन (मंत्री) के नेतृत्व में किया गया। टूर्नामेंट में मैदान से लेकर भोजन तक की व्यवस्था अत्यंत उत्कृष्ट रही।

 

AnkTech XI की टीम को चैंपियन ट्रॉफी के साथ ₹11,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही, टीम के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत ट्रॉफियां भी दी गईं।

उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹5,100 की राशि प्रदान की गई।

यह उल्लेखनीय है कि जयपुर सेंट्रल ने इस टूर्नामेंट में अपनी टीम AnkTech XI के नाम से उतारी थी।

टूर्नामेंट के सभी मैचों के स्कोर यहां देखे जा सकते हैं:
https://chshare.link/tournament/bY9RXG

वीडियो देखने के लिए:
Day 1 (League Matches): https://www.youtube.com/live/nu7BHzY5_7A

Day 2 (Semi-final & Final): https://www.youtube.com/live/TZoplywpORk

 

Leave a Reply