अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा, जयपुर
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा, जयपुर द्वारा दिनांक 30. 04.2026 को राजस्थान जैन सभा जयपुर द्वारा आयोजित शोभा यात्रा के अंतर्गत झांकी का प्रदर्शन किया गया। शाखा मंत्री श्री संजय जैन द्वारा बताया गया कि झांकी में भगवान महावीर के दिव्य संदेश “जियो और जीनो दो” को आधार बनाते हुए विश्व शांति के लिये संदेश दिया गया। झांकी में अमरीका – ईरान युद्ध से हो रहे विनाश को प्रदर्शित किया गया और दूसरी और अंहिसा से शांति एवं खुशहाली का संदेश प्रदर्शित किया गया।
शोभा-यात्रा में अ०भा०प०जैन महासभा के अध्यक्ष श्री पारस चन्द जैन, जयपुर शाखा अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन, संगठन मंत्री श्री देवेश जैन ( तिजारा), सहमंत्री श्री अरविन्द जैन ( राजश्री), सांस्कृतिक मंत्री श्री गौरव जैन, खेल-कूद मंत्री श्री मोहित जैन, झोटवाडा, विवाह संयोजक श्री सत्येन्द्र कुमार जैन, प्रचार-प्रसार मंत्री श्री नितेश जैन, कार्यालय मंत्री श्री युवराज जैन स्वास्थ्य मंत्री श्री हेमन्त जैन सहित समस्त कार्यकारिणी एवं अन्य समाज गण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रमा जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना जैन, मंत्री श्रीमती हिमानी जैन एवं समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।
कार्यक्रम की झलकियां


प्रेषक – डा०मोहित जैन
पत्रिका संयोजक, शाखा, जयपुर