जयपुर शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन
जयपुर शाखा के वार्षिक मेला 2 अक्टूबर 2025 के कार्यक्रम के दौरान पल्लीवाल भवन पर एम 4 ऑप्टिकल्स, सोहन नगर के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया।
निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में श्री मुकेश कुमार जैन, वरिष्ठ नेत्र जाँच अधिकारी(एस एम एस हॉस्पिटल) एवं टीम द्वारा 154 लोगों की निःशुल्क नेत्र जाँच की गई।
जयपुर शाखा की तरफ से एम 4 ऑप्टिकल्स की डायरेक्टर श्रीमती ममता जैन एवं श्री मुकेश कुमार जैन, वरिष्ठ नेत्र जाँच अधिकारी को बहुत बहुत साधुवाद
