जैन समाज द्वारा डॉटर डे के शुभ अवसर पर बेटियों के सम्मान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद बांसुरी स्वराज और हमारे समाज की मोनिका जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। 🌸✨
मोनिका जैन की उपस्थिति ने समाज का मान बढ़ाया और यह साबित किया कि बेटियां हमारे भविष्य की असली धरोहर हैं। 🙌💖
हमारी बेटियों पर गर्व है, और उनके सम्मान में ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को और समृद्ध बनाते हैं।
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा,पालम शाखा बहुत बहुत अनुमोदना करती है ।🙏।

वृद्ध जन समाज की आन,बान,मान एंव शान है,” की कडी के अन्तर्गत दिनांक 28.09.2025 ( रविवार ) को प्रातः 11 बजे श्रीमती शान्ती देवी जैन धर्मपत्नी स्व: श्री हेमचन्द्र जी जैन के निवास स्थान कृष्णा अपार्टमेंट, सैक्टर 9, द्वारका, दिल्ली का सम्मान किया गया । अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, पालम शाखा अपने एरिये के जैन समाज में 80 वर्ष या अधिक के वयोवृद्ध जनों का सम्मान उनके निवास स्थान पर जाकर करती है तथा उनका हाल- स्वास्थ्य के बारे में पूछती है तथा उनका आशीर्वाद लेती है । आज के सम्मान में श्री कुवंरपाल जैन, सुरेश चन्द जैन, सतीश चन्द जैन, राहुल-त्रिलोक जैन तथा सोसाइटी के अध्यक्ष उपस्थित रहे ।



दिनांक 12.10.2025 (रविवार) प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक श्री शान्तीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (अतिशय क्षेत्र), पालम गांव में णमौकार महामंत्र की श्रृंखला में दूसरे चरण के 42वां णमौकार महामंत्र का जाप श्री जितेंद्र जैन, अंजली जैन, रितिका,रिषभ जैन एंव समस्त परिवार ,हवेली वाले,पालम गांव द्वारा अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा,पालम शाखा के तत्वावधान में कराया गया । सभी ने सम्मिलित होकर धर्म-लाभ लिया । पालम शाखा हर माह नियमित रुप से णमौकार महामंत्र का जाप करवाती है ।
