श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार – मुरैना

पल्लीवाल महासभा की राष्ट्रीय महिला संयोजिका का “शुभकामना परिवार” द्वारा स्वागत वंदन

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा जयपुर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्रीमती करुणा जैन को राष्ट्रीय महिला संयोजिका एवं श्रीमती शोभा जैन को मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया मुरैना में भगवान महावीर जन्मोत्सव जयंती के शुभ अवसर पर पल्लीवाल महिला मंडल द्वारा उन्हें शाल श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया। एवं दिनांक 16/04/2025 को शुभकामना परिवार मुरैना द्वारा उन्हें माला एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुरैना समाज की सभी महिलाओं को अपार हर्ष हुआ तथा श्रीमती करुणा जैन द्वारा कहा गया कि वे सदैव महिलाओं के संगठनों के लिए सदैव उनके साथ खड़ी रहेंगी। मुरैना समाज ने इस अवसर पर पल्लीवाल महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

आशीष कुमार जैन (पत्रकार)
मुरैना

Leave a Reply