श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार – जयपुर

 जयपुर शाखा द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह एवं भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक 23 मार्च 2025 का भव्य आयोजन

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा जयपुर द्वारा 23 मार्च 2025 रविवार को होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन पल्लीवाल भवन, मानसरोवर पर बड़ी धूम-धाम से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासभा एवं विशिष्ट अतिथि श्री पारस चंद जैन खेरली, राष्ट्रीय महामंत्री का शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन, मंत्री मनोज कुमार जैन द्वारा माला व साफा पहना कर शॉल ओढ़ाकर चंदन व गुलाल का तिलक लगा कर मोमेंटो प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप से किया गया, तत्पश्चात श्री त्रिलोक चंद जी जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा द्वारा शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन एवं अन्य उपस्थित महासभा के वर्तमान एवं भूतपूर्व पदाधिकारियों , शाखा कार्यकारिणी, महिला मंडल कार्यकारिणी एवं अन्य वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध समाज जनों की उपस्थिति में *झंडारोहण करके महावीर भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया ।

समारोह में उपस्थित महासभा कार्यकारिणी सदस्य श्री बनवारी लाल जैन, श्री एम पी जैन, श्री मुकेश कुमार जैन अलीपुर,श्री पवन कुमार जैन तिजारा एवं महासभा के भूतपूर्व महामंत्री श्री श्री चंद जैन, श्री रमेश चंद पल्लीवाल, भूतपूर्व अर्थमंत्री श्री अजीत कुमार जैन, पत्रिका संयोजक श्री राजेन्द्र कुमार जैन शक्तिनगर , श्री संजय जैन अलीपुर सह संपादक का भी शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन, मंत्री मनोज कुमार जैन एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा माला पहना कर चंदन व गुलाल का तिलक लगा कर स्वागत सम्मान किया गया ।
महिला मण्डल कार्यकारिणी द्वारा श्रीमती सुनीता जैन व श्रीमती अलका रानी जैन महासभा महिला सदस्य राजस्थान एवं श्रीमती उर्मिला जैन पूर्व महिला सदस्य को तिलक लगा कर माला पहना कर सम्मानित किया गया। श्रीमती ऊषा जैन धर्मपत्नी श्री त्रिलोक चंद जैन एवं श्रीमती सविता जैन धर्मपत्नी श्री पारस चंद जैन को भी तिलक व माला पहना कर श्रीमती उर्मिला जैन ने अन्य सदस्याओं के साथ सम्मानित किया ।
पूर्व शाखा पदाधिकारी श्री शिखर चंद कोटिया अध्यक्ष भगवान महावीर जीव दया मैत्री संघ, श्री सुरेश चंद जैन रि. तहसीलदार, श्री देवेन्द्र कुमार जैन (आईसीआईसीआई बैंक) आदि की भी गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी समाज जनों को भी गुलाल का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
समारोह में उपस्थित इंदौर शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार जैन को भी तिलक लगा कर माला पहना कर जयपुर शाखा द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष रमा जैन एवं सदस्यों द्वारा मंगलाचरण तथा कु. मृदुल जैन और कु. तनिष्का जैन द्वारा स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई।

संगीतकार अभिषेक जैन एंड पार्टी ने होली एवं जैन संगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया तथा उपस्थित सभी पुरुष महिलाओं को संगीत द्वारा भक्ति की मस्ती में सराबोर कर दिया। आज भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक का भी सुखद संयोग रहा, अत: भगवान के जन्म कल्याणक सम्बन्धी संगीत भी प्रस्तुत किए।

श्री त्रिलोक चंद जैन एवं श्री पारस चंद जैन ने जयपुर शाखा द्वारा सामाजिक सद्भाव एवं सौहार्द के लिए इस तरह का भव्य आयोजन कराए जाने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं साधुवाद दिया।

अंत में शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन ने सभी आगंतुकों को कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द्र का पर्व है तथा बसन्त के आगमन का द्योतक है। बसंत में नई कोंपलें आती हैं, प्रकृति में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार होकर नवनिर्माण होता है। ऐसे आयोजनों से समाज जनों का परस्पर मेल मिलाप होकर सामाजिक सदभाव एवं सौहार्द बढ़ता है तथा समाज में भी नवचेतना व नवनिर्माण की आशा व्यक्त की।

कार्यक्रम समापन के बाद करीब 450 से अधिक लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेकर जयपुर शाखा को कृतार्थ किया। मंच संचालन भूतपूर्व मंत्री गिरीश जैन द्वारा बखूबी किया गया था।

जयपुर शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जैन, मंत्री मनोज कुमार जैन, अर्थमंत्री अनिल कुमार जैन एवं समस्त कार्यकारिणी की तरफ से सभी को जीवन में रंग भर देने वाले पावन पर्व होली तथा भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक की हार्दिक बधाई के साथ आगामी भगवान महावीर जन्म महोत्सव की असीम शुभकामनाएं।


This Post Has 2 Comments

  1. Ca bhuvnesh jain, bharatpur

    Holi milan festival wonderful

  2. नरेश चंद जैन

    Good Work By Team Jaipur, Congratulations Ji

Leave a Reply