श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

पालम यात्रियों का जयपुर में स्वागत

पल्लीवाल जैन तीर्थ यात्रा संघ पालम दिल्ली के यात्रियों का बरखेड़ा में भव्य स्वागत

पालम दिल्ली से 53 तीर्थ यात्रियों का एक संघ शुक्रवार दिनांक 22.10.2024 को श्री रविंद्र कुमार जी जैन पालम के नेतृत्व में राजस्थान के जैन तीर्थों के दर्शन करने के लिए पदमपुरा एवं बरखेड़ा पहुंचा।
बरखेड़ा में भगवान महावीर जीव दया मैत्री संघ जयपुर एवं श्री पल्लीवाल जैन तीर्थ यात्रा संघ, जयपुर के द्वारा तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री पल्लीवाल तीर्थ यात्रा संघ, जयपुर के अध्यक्ष श्री शिखरजी कोटिया मंत्री श्री एमपी जैन, संयोजक श्री सुरेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री बृजेंद्र जैन के अतिरिक्त भगवान महावीर जीव दया मैत्री संघ के श्री विमल कुमार जैन, श्री स्वतंत्र कुमार जैन, श्री जिनेश जी डेहरा, श्री विमल जैन रसीदपुर, श्री राजेंद्र कुमार जैन शक्ति नगर, श्री राजेंद्र कुमार जैन मूर्ति कला कॉलोनी, श्री अनिल कुमार जैन वैशाली नगर, श्री ईश्वर लाल जैन परवेणी, श्रीमती कुसुम जैन एवं महासभा के पूर्व महामंत्री, श्री श्रीचंद जैन, जयपुर शाखा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद जैन, श्री विपिन कोटिया, श्री रमेश पल्लीवाल एवं जयपुर समाज के अनेक महिला पुरुषों ने यात्रियों का स्वागत किया।
महिलाओं में श्रीमती नीरू जैन, श्रीमती इंदिरा जैन, श्रीमती अक्षय जैन, श्रीमती कनक जैन, श्रीमती सुधा जैन एवं श्रीमती इंदिरा जैन ने महिला यात्रियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री रविंद्र कुमार जैन पालम द्वारा उनकी पुत्री श्रीमती राजकुमारी जैन एवं दामाद श्री चंद्रभान जैन, हिंडौन की प्रेरणा से भगवान महावीर जीव दया मैत्री संघ के संरक्षक सदस्य बनने पर उन्होंने ₹101000/- का चेक संस्था के अध्यक्ष श्री शिखर कोटिया जी को प्रदान कर संघ की संरक्षक सदस्यता प्राप्त की। जीव दया के इस पुनीत कार्य के लिए सभी उपस्थित लोगों ने श्री रविंद्र जैन का बहुमान किया एवं बारंबार अनुमोदना की।
इस अवसर पर श्री पल्लीवाल जैन यात्रा संघ जयपुर द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।
पालम संघ द्वारा जयपुर संघ के स्वागत का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।



Leave a Reply