श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

भगवान महावीर जीवदया मैत्री संघ, जयपुर

महावीर जीव दया मैत्री संघ के तत्वाधान में दुर्गापुरा गौशाला जयपुर में तृतीय पक्षी घर निर्माण का शिलान्यास संपन्न

महावीर जीव दया मैत्री संघ के तत्वाधान में दुर्गापुरा गौशाला जयपुर में निर्मित होने वाले तृतीय पक्षी घर का शिलान्यास समारोह दिनांक 10.11.2024 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा एवं अलवर की श्रीमती रीता जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं ।
शिलान्यास समारोह में जयपुर की सांसद श्रीमती मन्जू जी शर्मा, भामाशाह श्रीमती रीता जी जैन अलवर, पार्षद श्रीमान महेन्द्र जी सौकिया, राजस्थान गौसेवा संघ के अध्यक्ष श्री पवन कुमार जैन, मंत्री अंशुमान जी ढड्डा का स्वागत संघ के अध्यक्ष श्रीमान शिखर जी कोटिया, उपाध्याय श्री जिनेश कुमार जैन ( ढहरा वाले), मंत्री श्री एम. पी. जैन, कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार जैन, संघ के संरक्षण सदस्य अजय कुमार जैन (अलवर), श्री बनवारी लाल जैन, श्री बृजेन्द्र कुमार जैन ( फाजिलाबाद ) श्री बृजेन्द्र कुमार दीवान, श्री राजेन्द्र कुमार जैन, श्री अशोक कुमार जैन वीटी रोड, श्री स्वतंत्र कुमार जैन, श्री ईश्वर लाल जैन, श्री धर्म चंद कोटिया, श्री अनिल जैन अधिशासी अभियंता, श्री सुरेन्द्र कुमार जैन, श्रीमती कुसुम जैन, श्रीमती नीरु जैन, श्रीमती मीना जैन, श्रीमती अनिता जैन, श्रीमती नीता जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा के अध्यक्ष श्रीमान त्रिलोक चन्द जैन (ढाकपुरी वाले), पूर्व महामंत्री श्री श्रीचन्द जी जैन, श्री निर्मल कुमार जैन मानसरोवर, श्री महेन्द्र कुमार जैन, त्रिवेणी नगर, श्री अशोक कुमार जैन करोली वाले, श्री योगेश कुमार जैन, श्री हितेश जैन, श्री सुबोध जैन, श्री अंकित जैन, श्री हिमांशु जैन, श्री सतेन्द्र जैन, श्री ललीत जैन जैन, आदि एवं गौशाला परिवार के बहुत से महानुभावों की उपस्थिति में सांसद महोदया श्रीमती मन्जू दीदी और भामाशाह रीता दीदी के कर कमलों द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,
समारोह में पक्षी घर के निर्माण की आवश्यकता और महावीर जीव दया मैत्री संघ द्वारा जीव दया एवं संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई । गौशाला और महावीर जीव दया मैत्री संघ के विभिन्न पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने संघ के उद्देश्यों पर जोर दिया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा द्वारा भगवान महावीर जीव दया मैत्री संघ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। संघ के पदाधिकारियों द्वारा माननीया सांसद महोदया से वृद्ध आश्रम बनाने के लिए जमीन आवंटन में सहयोग करने के लिए निवेदन किया। सांसद महोदय ने इस अवसर पर कहा कि वैसे तो आजकल बच्चों में ऐसे संस्कार होने चाहिए कि वृद्ध आश्रमों की आवश्यकता ही नहीं पडे, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे निःसहाय व्यक्ति होते हैं, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं होता, उनके लिए वृद्ध आश्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने वृद्ध आश्रम के लिए जमीन दिलाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
महावीर जीव दया मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तृतीय पक्षी घर का निर्माण प्राकृतिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे पक्षियों को बेहतर आश्रय मिल सके और उनका संरक्षण सुनिश्चित हो सके। यह पक्षी घर स्थानीय पक्षी प्रजातियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा और क्षेत्र में जैव विविधता को बढावा देगा |
यह पहल महावीर जीव दया मैत्री संघ के जीव दया और मैत्री की परंपरा का प्रतीक है, जो जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रयास करता है।
इस अवसर पर सघं के अध्यक्ष श्री शिखर कोटिया के अनुज श्री धर्म चन्द जी कोटिया ने संस्था के संरक्षक सदस्य बनने की घोषणा की गई, संस्था के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया और शुभ कार्य के लिए बहुत बहुत अनुमोदना की गई।


Leave a Reply