सर्वप्रथम मंच संचालक श्री मगन कुमार जैन अलवर द्वारा श्री धीरज कुमार जैन आई. आर. एस. श्री मुकुल जैन आई.ए.एस. एवं सभी अतिथियों को मंचासीन किया। कार्यक्रम के अनुसार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया, जिसमें चार्टर्ड अकाउन्टेट, डॉक्टर एवं प्रशासनिक सेवाओं में चयनित तथा आईआईटी आदि की डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभाशाली बच्चें, जिन्होने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिमा से समाज का नाम रोशन किया उन सभी का इस समारोह में परिचय देकर सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त विधिवत प्रतिनिधि सभा की बैठक अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द जैन की अध्यक्षता में प्रारम्भ की गई।
श्रीमती अलका जैन, कार्यकारिणी सदस्य, आगरा ने बताया कि महासभा में जो गतिरोध उत्पन्न हुआ है उसमें महामंत्री महेश जी का मिटिंग में नही आना, किसी भी बात का जवाब नही देना हर काम के लिए हाँ करेगें पर वो करेगें नहीं, अभी कुछ दिन पहले ही महामंत्री महेश जी और पवन चौधरी जी आगरा आये थे मैने इस गतिरोध को दूर करने की बात कही और उन्होने महावीर जी की मिटिंग के 49 वोट डले, जिसको स्वीकार किया और कहा कि आप जहाँ कहोगें वहाँ बैठ लेगें, लेकिन महासभा के पूर्व पदाधिकारीयों की सदभावना कमेटी में भी उपस्थित नही होना महामंत्री जी का अडियल रवैया दर्शाता है, और इस कारण महासभा में गतिरोध उत्पन्न हो रहा है।
श्री शेखर चन्द जी जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (सेवानिवृत आरएएस) जयपुर ने बताया कि मुझे महासभा से जुडे हुये इतना समय हो गया लेकिन वर्तमान में चल रहे गतिरोध जैसी स्थिती आज तक पैदा नही हुई। हमें इस पर विचार करना चाहिए तथा विधान के अनुसार विधिवत कार्यवाही की जानी चाहिये।
श्री अशोक कुमार जैन (बुटोली) अलवर ने बताया कि कल से एक ही नाम की चर्चा है महेश जी महामंत्री । हमें इसे छोड़कर आगे की बात करनी चाहिये शरीर का कोई अंग खराब होता है तो उसे काटना ही पड़ता है, हमें विचार करना चाहिये कि इस समाज को कैसे आगे बढ़ाना है। अध्यक्ष जी आप आगे बढ़े हम आपके साथ है, आज के बाद यह मुद्दा नहीं आना चाहिये हमें विधान में जो महासभा के जो उद्देश्य दिये हुये है उन पर कार्य करना चाहिये, वर्तमान में महासभा विधवा सहायता के अलावा कोई कार्य नहीं कर रही है। हमें अन्य कार्यों पर भी विचार करना चाहिये।
श्री अवधेश जैन (सँथली) अलवर ने अपने विचार रखते हुये बताया कि समाज में बच्चों में धार्मिक संस्कार की कमी आ रही है, हम जैन धर्म के सिद्धान्तों पर अमल नही कर रहे हैं, शादि – विवाहों में अनावश्यक खर्च हो रहा है। महासभा के पदाधिकारियों को गाँव-गाँव का दौरा करना चाहिऐ। आज समाज में विवाह की समस्या बढ़ गई है बहुत सारे युवक विशेषकर जो गाँवों में रहकर अपना जीवीकोपार्जन कर रहे है उनके सम्बन्ध नहीं हो रहे हैं इस समस्या पर हमें विचार करने चाहिये हमें एक होकर कार्य करना चाहिये मतभेद हो सकते हैं. मन-भेद नहीं रखना चाहिये, संगठन में ही शक्ति है।
श्रीमती सुनीता जैन, महिला उपाध्यक्ष, भरतपुर ने कविता के माध्यम से बताया कि कल अधिवेशन में हुये निर्णय के उपरान्त हमें आगे बढना चाहिये, अब जो समय शेष रह गया है उसमें इतने कार्य करने चाहिये की इतिहास बन जाये। हमें शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए आर्थिक कोष बनाकर सहायता राशि दी जानी चाहिये ।
इसी बीच कुमारी अंजली जैन पुत्री श्री अनिल जैन बयाना द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चो के लिए कोष बनाये जाने हेतु रूपये 12,000 /- दिये जाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त श्री मुकेश जैन (अलीपुर ) जयपुर ने तथा श्री अखिलेश कुमार राजेश कुमार जैन ( अलीपुर ) जयपुर द्वारा भी रूपये 12,000/- 12,000/- देने की घोषणा की गई। इसके अलावा रूपये 60,000/- श्री अनिल कुमार जैन बापू नगर ( आगरा वाले) रूपये 12,000 / – श्री शेखर चन्द जी जैन आर. ए. एस जयपुर, रूपये 12,000 /- श्री सुमति चन्द श्रीचन्द जैन जयपुर (खो वाले ). रूपये 12,000/- श्री पवन कुमार जैन जयपुर (तिजारा वाले) नें देने की घोषणा की गई।
श्री अशोक जैन पूर्व महामंत्री ने अपनी बात रखते हुये कहा की मैं वर्तमान में महासभा का प्रतिनिधि नहीं हूँ मेरे द्वारा आजीवन सदस्यता से पूर्व में ही इस्तिफा दिया जा चुका है लेकिन मैं जयपुर शाखा का सदस्य हूँ इसलिये साधारण सभा का सदस्य हूँ श्री अशोक जैन ने अपने विचार रखते हुये कहा कि चुने हुये पदाधिकारियों द्वारा आपसी वैमनस्य से समाज को तोडने का प्रयास किया, जिसकी में घोर निन्दा करता हूँ। पल्लीवाल जैन समाज में जैन धर्म की जितनी भी आमनाये है उन सबको मानने वाले मोजूद है। समाज आज भी एक है। हस्तिनापुर की घटना आज भी दुखी करती है। आज कल एक नई परपाटी ओर चल गई, मिटिंग या अन्य कार्यक्रमों में बाहर से बाउन्सर आदि बुलाये जाते है वो उचित नही है। उन्होने बताया कि पल्लीवाल पत्रिका के प्रकाशन मण्डल द्वारा भी पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जाता है तथा एक ही पक्ष की बाते छापी जाती है जो कि उचित नहीं है, जबकि पत्रिका में सभी के विचारों का समावेश होना चाहिये। श्री अशोक जैन द्वारा बताया गया कि आज तक इतिहास में अधिवेशन आदि कार्यक्रमों में समाज की इतनी सहभागिता नहीं देखी गई। वास्तव में कल ओर आज समाज के लोगों द्वारा जो सहभागिता की गई है वो बहुत ही प्रसंशनीय एवं ऐतिहासिक है।
अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि कल साधारण सभा में पारित प्रस्ताव द्वारा श्री राजीव रतन जैन, पूर्व महामंत्री एवं श्री पल्लीवाल जैन पत्रिका प्रकाशन समिति (संयोजक श्री चन्द्रशेखर जैन, संपादक श्री प्रकाश चन्द जैन, सह संपादक श्री पारस जैन गहनोली, अर्थ संयोजक श्री महेश चन्द जैन जयपुर) को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया। इस प्रस्ताव को प्रतिनिधि सभा के समक्ष रखा तथा प्रतिनिधि सभा द्वारा इसे सर्वसम्मत्ति से पारित किया गया।
अध्यक्ष जी द्वारा कार्यकारिणी की बैठक में मनोनीत पत्रिका संयोजक श्री राजेन्द्र जी जैन जयपुर सम्पादक श्री रमेश चन्द जैन जयपुर, सह सम्पादक श्री संजय जैन जयपुर, अर्थव्यवस्थापक श्री अजय जैन जयपुर के अनुमोदन हेतु प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
श्री महावीर प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष जौरा द्वारा बताया कि कल दिनांक 25 / 08 / 2024 को साधारण सभा में महामंत्री श्री महेश जैन के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर उक्त पद रिक्त हो गया। इस सम्बन्ध में विचार हेतु अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में कल रात को ही कार्यकारिणी की अतिआवश्यक बैठक आयोजित कि गई। उस बैठक में विभिन्न स्थानों सें आये हुये महासभा के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। जिसमें विभिन्न नामों पर विचार विमर्श करते हुये श्री पारस चन्द जैन (खेरली) जयपुर को महामंत्री बनाये जाने का तय किया गया। मैं सदन के समक्ष महामंत्री के रिक्त हुये पद पर श्री पारस चन्द जैन (खेरली) जयपुर को महामंत्री बनाये जाने का प्रस्ताव रखता हूँ। इस प्रस्ताव का समर्थन श्री पदम चन्द जैन मुरैना, श्री पवन कुमार जैन ( तिजारा) जयपुर एवं श्री मगन चन्द जी जैन पूर्व महामंत्री अलवर द्वारा किया गया। सदन द्वारा विधिवत अपने हाथ खड़े करते हुये सर्वसम्मत्ति से श्री पारस चन्द्र जैन ( खेरली) जयपुर को महामंत्री पद पर नियुक्त करने की सहमति देते हुये निर्वाचन किया।
श्री पारस चन्द जैन, उस समय सदन में मौजूद थे, उनको मंच पर आमंतित्र किया गया। समारोह के अतिविशिष्ठ अतिथि श्री धीरज जैन (IRS) एवं अध्यक्ष महोदय की उपस्थिति में श्री मुकुल जैन (IAS) द्वारा श्री पारस जी को शपथ ग्रहण करवाई गई ।
श्री सुरेश चन्द जैन परवेणी जयपुर ने विचार रखते हुये बताया कि विधवा सहायता के लिए स्थाई फण्ड बनाया जाये, जिसमें संरक्षक सदस्य बनाते हुये न्यून्तम सहयोग राशि रूपये 1,00,000/- रखी जाये विधवा सहायता के स्थान पर इसका नाम महिला सहायता निधि आदि रखा जाये। उन्होंने आवहान किया कि नवनिर्वाचित महामंत्री श्री पारस चन्द जैन को इस महिला स्थाई सहायता फण्ड में कुछ योगदान की घोषणा की जानी चाहिए उनकें उदबोदन के बाद नव निर्वाचित महामंत्री श्री पारस चन्द जैन ने विधवा सहायता फण्ड में रूपये 1,00,000/- (एक लाख) दियें जाने की घोषणा की गई। हमें ऐसे ही पदाधिकारियों का चुनाव करना चाहिये। जो समाज हित में अपनी अग्रिणी भूमिका निभा सकें और समाज हित के कार्यों में हमेशा योगदान करते रहे। इसके पश्चात् दान दाताओं ने विधवा सहायता के लिए काफी राशि की घोषणा की।
श्री मुकुल जैन आई.ए.एस. के द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये कि सबसे पहले हमारे समाज के नवनिर्वाचित महामंत्री जी को बधाई देता हूँ और साथ में पूरी कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष महोदय से कहा कि पल्लीवाल समाज का अपना कोई शिक्षण संस्थान या होस्टल जेसी फेसीलिटिज होनी चाहिए, जिससे समाज के बच्चों को अच्छी सुविधाए प्राप्त होगी, इसमें जहाँ भी हमारी जरूरत पड़े तो हमारा भी पूरा सहयोग रहेगा। आज प्रतिभाशाली बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई है उन सभी के लिए बहुत-बहुत बधाई, और इसी तरह एकजुटता से समाज आगे बढ़ता रहे, आज के कार्यक्रम के लिए पूरी कार्यकारिणी को बहुत-बहुत बधाई।
श्री धीरज कुमार जैन आई. आर. एस. राष्ट्रिय सम्मेलन का आयोजन पल्लीवाल समाज के लिए बढे हर्ष का विषय है देशभर से विभिन्न हस्तियां आज के इस सम्मेलन में पधारे हुये है, इतना भव्य आयोजन और इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए जिस तरह से कार्यक्रम में युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन हुआ, प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया, हमारा समाज आगे बढ़ रहा है जब पूरा समाज संगठित होता है तो उससे एक दूसरे में एकता भावना भी बढती है। जबतक हम एक नही रहेगें तब तक आगे नहीं बढ सकते है । आगे के कार्यक्रमों में बच्चों के रोजगार के लिए कार्यक्रम भी करने चाहिये, अंत में उन्होने कहा कि राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द जी और सम्पूर्ण कार्यकारिणी को इस कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई।
सभी दान दाताओं जिन्होने विधवा सहायता में राशि दान दी थी उन सभी का बारी-बारी से सम्मान किया गया।
इसके उपरान्त अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्यक्रम के सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री अनिल कुमार जैन, अलवर संयोजक श्री मगन कुमार जैन, अलवर, श्री विजय जैन, अलवर, श्री राजेश जैन एवं श्री मुकेश जैन, आगरा, श्री वीरेन्द्र जैन, ग्वालियर, श्री मुकेश जैन ( अलीपुर ) जयपुर, श्री अजय जैन, जयपुर एवं श्री महावीर प्रसाद जैन, महुआ श्री सुमेर चन्द जैन एवं कार्यक्रम के सभी कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एवं सभी का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रतिनिधि सभा के समापन की घोषणा की गई।
(त्रिलोक चन्द जैन ) (पारस चन्द जैन )
अध्यक्ष महामंत्री
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा