श्री पल्लीवाल जैन डिजिटल पत्रिका

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा

(पल्लीवाल, जैसवाल, सैलवाल सम्बंधित जैन समाज)

शाखा समाचार

सादर जय जिनेन्द्र,

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा जयपुर द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को वार्षिक मेला (शैक्षणिक, खेलकूद, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं), रक्तदान शिविर, क्षमावाणी पर्व एवं सहभोज (गोठ) का आयोजन पल्लीवाल जैन भवन, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर, जयपुर में किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद जी जैन द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री पारस चंद जैन द्वारा द्वीप प्रज्वलन किया जायेगा।
इसी अवसर पर जयपुर पल्लीवाल जैन समाज की दूरभाष निर्देशिका -2024 का विमोचन गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण संलग्न आमंत्रण पत्रिका में दिया गया है।
आपके अपने वार्षिक मेले के कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए आप सभी की सपरिवार उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

निवेदक:
राजेन्द्र प्रसाद जैन,  मनोज कुमार जैन
अध्यक्ष                 मंत्री          
एवं समस्त कार्यकारिणी
जयपुर शाखा


This Post Has One Comment

  1. Sunil Kumar Jain

    👍

Leave a Reply